अरहर की दाल आप अनेक तरह से बना सकते हो, आज हम पंजाबी अरहर दाल फ्राई बना रहे है।इसे बनाने के लिए हमें दो बार तड़का लगाना होता है। इसे आप नान, तंदूरी रोटी, तवा रोटी और चावल के साथ खा सकते है। ज़्यादातर लोग इसको चावल के साथ खाना पसंद करते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है।
• तैयारी का समय: 30 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनट
• कुल समय: 50 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये
सामग्री
दाल बनाने के लिए
• हरा धनियां - 250 ग्राम (1 छोटा बन्च)
• अरहर की दाल – 1 छोटी कटोरी
• प्याज़ – 1 (बारीक़ कटा हुआ)
• लहसुन की कालिया – 5 से 6 (बारीक़ कटी हुई)
• अदरक – 1 इंच (कदुकस किया हुआ)
• देसी घी - 2 टेबल स्पून
• जीरा – ½ छोटी चम्मच
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• हरी मिर्च – 1 से 2 (बारीक़ कटी हुई)
• धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच से अधिक)
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर - 2 (बारीक़ कटा हुआ)
तड़का लगाने के लिए
• घी – 1 टेबल स्पून
• जीरा – ¼ छोटी चम्मच
• साबुत लाल मिर्च – 1 से 2
• कसूरी मेथी – ½ छोटी चम्मच
विधि
1. दाल को 10 मिनट पहले पानी में भिगो दीजिये।
2. दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये, फिर कुकर मे दाल डाल दीजिये और पानी के मात्रा उतनी रखनी है की, सारी दाल अच्छी तरह से भिग जाए और थोड़ा सा पानी दाल के ऊपर दिखने लगे, फिर 1 सीटी लगवा लीजिये।
3. कढ़ाई में घी डालकर गरम कर लिजिये, फिर जीरा और हींग डाल दीजिये। जीरा भुनने के बाद अदरक और लहसुन डाल कर हल्का भूरा कर लीजिये। फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाल दीजिये।
4. जब प्याज़ हल्के भूरे हो जाए तब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये एक मिनट तक भून लीजिये। फिर टमाटर डाल दीजिये और नरम होने तक पका लीजिये।
5. फिर कुकर मे से दाल को कड़ाही मे डाल दीजिये, अगर दाल गाढ़ी लगे तो थोडा पानी डाल लीजिये। 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर ढक कर पकने दीजिये। दाल बन कर तैयार है।
तड़का लगाने के लिए
6. एक पैन में घी डाल कर गरम कर लीजिये, जब घी गरम हो जाएगा तब जीरा डाल दीजिये और हल्का भूरा होने तक पकने दीजिये।
7. फिर लाल मिर्च और कसूरी मेथी डाल कर एक मिनट तक पका लीजिये।
8. उसके बाद पैन के तडके को दाल में डाल दीजिये।
आप की पंजाबी अरहर दाल बन कर तैयार है। इस पर हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिये।
