दाल तड़का | दाल फ्राई (Dal Tadka | Dal Fry Recipe)

 

• दाल तो सब घरो में बनती है, बस बनाने का तरीका अलग होता है| कुछ लोग कुकर में उबाल के तड़का लगाते है, कुछ उबालने के बाद| दाल तड़का में दो बार तड़का लगाते है| आज हम Reasturent वाली दाल Tadka बनाने जा रहे है| इसे बनाना काफी आसान होता है| इसे बनाने में समय भी कम लगता है| इसे रोटी, पराठे, नान और चावल के साथ खा सकते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है|

• तैयारी का समय: 20 मिनट

• बनाने की समय अवधि: 10 मिनिट

• कुल समय: 30 मिनट

• सरविंग capacity: 4 सदस्यों के लिये|


सामग्री


दाल बनाने के लिए

• तुर की दाल (अरहर) - एक छोटी कटोरी

• मसूर की दाल (गुलाबी रंग) – ½ छोटी कटोरी

• प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ

• तेल - 2 टेबल स्पून

• जीरा - आधा छोटी चम्मच

• हींग - 2 पिंच

• हरी मिर्च – 1 से 2 (बारीक़ कटी)

• अदरक – 2 इंच का टुकड़ा (कदुकस किया)

• नमक - स्वादानुसार

• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

• गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच

• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच

• टमाटर - 2 बारीक़ कटा हुआ

तड़का लगाने के लिए

• घी – 2 टेबल स्पून

• लहसुन की कालिया – 5 से 6 (बारीक़ कटी)

• तेज पत्ता – 1

• लाल मिर्च – ¼ चम्मच

• हरा धिनिया – 1 टेबल स्पून (बारीक़ कटा)

• साबुत लाल मिर्च – 1 से 2

• कसूरी मेथी – ½ टेबल स्पून

• जीरा – ½ छोटी चम्मच

• हिंग – 1 पिंच


विधि


1. दाल को 10 मिनट पहले पानी मे भिगो दीजिये।

2. दाल को अच्छी तरह से धौ लीजिये| कुकर मे तेल डाल लीजिये, जब तेल गरम हो जाएगा तब अदरक, प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर हल्का भूरा होने दीजिये| फिर कटे हुए टमाटर डाल कर नरम होने ददीजिये| उसके बाद दाल डाल दीजिये| 3 कटोरी पानी, नमक और हल्दी डाल कर 2 सीटी लगवा लीजिए या नरम होने तक|

3. प्रेशर ख़तम होने के बाद दाल को देखिये दाल गाढ़ी तो नहीं हुई, अगर गाढ़ी हो गई हो तो और पानी डाल कर दाल को पतला कर सकते है| पानी की मात्रा उतनी रखनी है, जैसी आप को ग्रेवी चाहिए| दाल को 3 मिनट के लिए और पक्का लीजिये फिर इसमें गरम मसाला और लाल मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये|

4. पैन में घी डालकर गरम कर लिजिये, फिर जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालिये, फिर हल्का भूरा होने दीजिये| उसके बाद लहसुन डाल कर हल्का भूरा होने दीजिये| फिर कसूरी मेथी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर हलकी सी आंच पर पक्का लिजिये|

5. उसके बाद पैन का सारा मसाला दाल के उपर डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर दीजिये|

6. दाल पर हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post