चने की दाल को बनाना काफी असान है और कम टाइम में बन जाती है| इसे आप रोटी और चावल के साथ खा सकते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है|
• तैयारी का समय: 30 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनट
• कुल समय: 50 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये
सामग्री
• हरा धनियां - 250 ग्राम (1 छोटा बन्च)• चने की दाल - 1 छोटी कटोरी
• प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
• तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा - आधा छोटी चम्मच
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• हरी मिर्च - 1-2 कटी हुई
• अदरक – 2 इंच का टुकड़ा
• धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• गरम मसाला – 1छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर -1 कटा हुआ
विधि
1. दाल को 30 मिनट पहले पानी मे भिगो दीजिये।
2. दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये, फिर कुकर मे दाल डाल दीजिये और पानी के मात्रा उतनी रखनी है की, सारी दाल अच्छी तरह से भिग जाए और थोड़ा सा पानी दाल के ऊपर दिखने लगे, फिर 3 सीटी लगवा लीजिये|
3. मिक्सी मे टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और 1 इंच अदरक को मिक्सी मे पीस लीजिये।
4. अदरक को बारीक और पतला काट लीजिये। प्याज़ को भी बारीक काट लीजिये।
5. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, प्याज़, और बारीक कटी हुई अदरक डाल दीजिये। जब प्याज़ हल्के भूरे हो जाए तब मिक्सी का पिसा मसाल डाल दीजिये।
6. हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये एक मिनट तक भून लीजिये|
7. कुकर मे से दाल को कड़ाही मे डाल दीजिये, 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर पकने दीजिये। चने की दाल बनकर तैयार है।
8. चने की दाल पर हरा धनिया डाल कर serve कीजिये।
Tags:
Dal(दाल)
