चने की दाल तो आपने जरुर खाई होगी, लेकिन पंजाबी चना दाल शायद ही खाई होगी| इसे बनाना काफी असान है और कम टाइम में बन जाती है| इसे आप रोटी और चावल के साथ खा सकते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है|
• तैयारी का समय: 30 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनट
• कुल समय: 50 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये
सामग्री
दाल बनाने के लिए
• चने की दाल - एक छोटी कटोरी
• प्याज़ – 1 (बारीक़ कटा हुआ)
• तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा - आधा छोटी चम्मच
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• हरी मिर्च – 1 (बारीक़ कटी हुई)
• लहसुन – 5 से 6 कलियाँ (बारीक़ कटी हुई)
• अदरक – 2 इंच का टुकड़ा (कदुकस किया हुआ)
• धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• गरम मसाला – 1छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर -1 कटा हुआ
तड़का लगाने के लिए
• तेल – 1 टेबल स्पून
• लाल मिर्च – 2
• सरसों के बिज – ½ टेबल स्पून
• कड़ी पत्ता – 6 से 8
विधि
दाल बनाने के लिए
1. दाल को 30 मिनट पहले पानी मे भिगो दीजिये।
2. दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये, फिर कुकर मे दाल डाल दीजिये और पानी के मात्रा उतनी रखनी है की, सारी दाल अच्छी तरह से भिग जाए और थोड़ा सा पानी दाल के ऊपर दिखने लगे, फिर 3 सीटी लगवा लीजिये|
3. कढ़ाई में तेल डालकर तेल गरम कर लिजिये, फिर जीरा और हींग डाल दीजिये| जीरा भुनने के बाद अदरक और लहसुन डाल कर हल्का भूरा कर लीजिये| फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाल दीजिये।
4. जब प्याज़ हल्के भूरे हो जाए तब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये एक मिनट तक भून लीजिये| फिर टमाटर डाल दीजिये और नरम होने तक पका लीजिये|
5. फिर कुकर मे से दाल को कड़ाही मे डाल दीजिये, 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर पकने दीजिये। दाल बन कर तैयार है|
तड़का लगाने के लिए
6. एक पैन में तेल डाल कर गरम कर लीजिये, जब तेल गरम हो जाएगा तब सरसों के बिज डाल दीजिये और तब तक पकने दीजिये, जब तक कडकना बंद नहीं हो जाता|
7. फिर लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर एक मिनट तक पका लीजिये|
8. उसके बाद पैन के तडके को दाल दाल में डाल दीजिये|
आप की पंजाबी चना दाल बन कर तैयार है|
