मटर दाल (Matar Dal )

 

दाल तो सभी पसंद करते है, और रोज खाने में बनती भी है। रोज़ एक जैसी दाल खा कर भी आप बोर हो गए होगे, तो आज हम मटर दाल बनाने वाले है। इसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। ये एक हेल्थी आहार है।


तैयार करने का समय :4 घंटे

बनाने का समय : 25 मिनट

कुल समय : 5 घंटे

Serving Capacity :4


सामग्री


• सूखी मटर - 200 ग्राम

• टमाटर – 1

• हरी मिर्च – 2 से 3

• प्याज़ – 2

• लहसुन -1 पूरा

• अदरक – 1 इन्च लम्बा टुकड़ा

• तेल - 2 टेबल स्पून

• जीरा - 1 छोटी चम्मच

• हींग – 1 पिंच

• धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच

• लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच

• गरम मसाला - एक 1 चम्मच

• नमक - स्वादानुसार

• हरा धनियाँ


विधि


1. मटर को रात भर या कुछ घंटे पहले पानी में भीगने के लिए रख दीजिए। पानी से निकालने के बाद अच्छी तरह से धो लीजिए, फिर कुकर मे डाल दीजिए, 1 गिलास पानी, नमक डाल कर कुकर को बन्द कर दीजिए। उसके बाद धीमी आँच पर कुकर मे 6 से 7 सीटी लगवानी है। सीटी लगने के बाद गैस बन्द कर दीजिए और गैस निकलने का इंतज़ार करे।

2. जब तक गैस निकले तब तक हम मसाला बना लेते है, सबसे पहले मिक्सी मे अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज़ को पीस लीजिए और उनको पीस कर अलग निकाल कर रख दीजिए, उसके बाद टमाटर मिक्सी मे पीस लीजिए उसको भी अलग रख दीजिए।

3. कढ़ाई मे तेल गरम कर लीजिए, तेल मे से जब धुआँ उठने लगे तब उसमे जीरा, हींग डाल दीजिए, हल्का भूरा होने के बाद प्याज़, अदरक वाला पिसा मसाला डाल दीजिए जब मसाले मे से तेल दिखने लगे तब उसमे टमाटर का पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाले और तब तक भुने जब तक मसाले मे से तेल ऊपर आ जाए।

4. मसाले मे उबले हुए मटर डाल दीजिए उसके बाद नमक डाले और उसमे पानी के मात्रा उतनी रखे जैसी आपको ग्रेवी की जरूरत हो (एक गिलास डाल देना चाहिए)। मटर को ढक दीजिए और तब तक पकने दे जब तक उबाल ना आ जाए, उबाल आने के बाद 2-3 मिनट के लिए पकने दीजिए। मटर पर हरा धनिया डाल कर 1 मिनट के लिए पकने दीजिए।


आपकी मटर दाल बनकर तैयार है। गरमा गरम दाल का स्वाद लीजिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post