मुंग की दाल बनाने में काफी आसान होती है। इसे रोटी और चावल के साथ खा सकते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। मुंग दाल काफी हल्की होती है, इसलिए बिमार लोगों को डॉक्टर मुंग की दाल खाने को कहता है।
• तैयारी का समय: 3 घंटे
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनिट
• कुल समय: 3 घंटे, 20 मिनट
• सरविंग capacity: 4 सदस्यों के लिये।
सामग्री
• हरा धनियां – 2 टेबल स्पून (बारीक़ कटा)
• साबुत मुंग की दाल - एक छोटी कटोरी
• प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
• तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा - आधा छोटी चम्मच
• हींग - 2 पिंच
• हरी मिर्च - 1-2 कटी हुई
• अदरक – 2 इंच का टुकड़ा
• धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• गरम मसाला – 1छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर - 2 मोटा कटा हुआ
विधि
1. दाल को 3 घंटे पहले पानी मे भिगो दीजिए।
2. दाल को अच्छी तरह से धो लीजिए , कुकर मे दाल डाल दीजिए और पानी के मात्रा उतनी हो की सारी दाल अच्छी तरह से भीग जाए और थोड़ा सा पानी दाल के ऊपर दिखने लगे, फिर 3 सीटी लगवा लीजिए।
3. मिक्सी में अदरक, हरी मिर्च, प्याज़ और लहसुन डाल कर बारीक़ पीस कर अलग निकाल कर रख लीजिए। फिर मिक्सी मे टमाटर भी बारीक़ पीस लीजिए।
4. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लिजिए, जीरा और हींग डालिए, जब जीरा हल्का भूरा हो जाए तब मिक्सी में पिसा अदरक, प्याज़ का पेस्ट डाल दीजिए। जब प्याज़, अदरक का पेस्ट हल्का भूरा हो जाए तब मिक्सी का पिसा टमाटर का पेस्ट डाल दीजिए।
5. हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले तेल छोड़ने नहीं लगता।
6. कुकर मे से दाल को कढ़ाई मे डाल दीजिए, 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर दाल को पकने दीजिए। साबुत मुंग की दाल बनकर तैयार है।
मुंग की दाल पर हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिए।
.jpg)