चना दाल लोकी | चना दाल घिया (Chana Dal Loki | Chana Dal Ghiya Recipe )

 


चने की दाल रोटी और चावल के साथ खाई जाती है। ये एक पोष्टिक आहार है जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। लोकी हेल्थ के लिए काफी अच्छी रहती है। लोकी खाना सब लोग पसंद नहीं करते, अगर चना दाल और लोकी बनाते है, तो ये काफी पोष्टिक हो जाती और खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

• तैयारी का समय: 15 मिनट

• बनाने की समय अवधि: 15 मिनट

• कुल समय: 30 मिनट

• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये


सामग्री


• लोकी – 500 ग्राम (छोटे आकार की)

• चने की दाल - एक छोटी कटोरी

• हरी मिर्च – 2 से 3 बारीक कटी

• लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच

• ज़ीरा – 1 छोटी चम्मच

• हिंग – 1 पिंच

• नमक – स्वादानुसार

• प्याज़ – 1 बारीक कटा

• टमाटर – 3 मीडियम साइज़ के

• गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच

• आमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच

• हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच

• धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच

• तेल – 2 छोटे चम्मच

• हरा धनिया – 1/2 छोटी कटोरी बारीक कटा


विधि


1. दाल को 1 घंटे पहले पानी मे भिगो दीजिये। फिर दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये।

2. लोकी को धो कर छिल्का निकाल लीजिये। फिर लोकी को छोटे छोटे पीस में काट लीजिये।

3. मिक्सी मे टमाटर को बारीक़ पीस लीजिये।

4. अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज़ को भी मिक्सी में पीस लीजिये।

5. कुकर में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, प्याज़ वाला मिक्सर डाल दीजिये। जब मसाला हल्का भूरा हो जाए, तब पिसा हुआ टमाटर डाल दीजिये।

6. हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला, आमचूर पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले की कोटिंग न आ जाये।

7. चना दाल, घिया और ½ कप पानी डाल दीजिये और कुकर का ढ़कन बंद कर दीजिये, फिर 3 सीटी लगवा लीजिये। प्रेसर ख़तम होने के बाद ढकन खोल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।


आप की चना दाल लोकी बन कर तैयार है। हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post