दाल तो सबके घरो में रोज बनती होगी, आज हम चना दाल के साथ पालक डाल कर बनाने वाले है| पालक में आयरन की मात्रा काफी होती है| दाल में भी काफी प्रोटीन मात्रा में होता है| दोनों को साथ में खाने से शरीर को काफी लाभ मिलते है| इसे आप चावल, रोटी, पराठा, नान, आदि के साथ खा सकते है|
• तैयारी का समय: 15 मिनट
• बनाने का समय: 20 मिनट
• कुल समय: 35 मिनट
• सरविंग: 4 सदस्यों के लिये|
सामग्री
• चना दाल – 1 छोटी कटोरी
• पालक – 1 छोटी कटोरी
• हरा धनियां – 1 टेबल स्पून
• प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
• तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा – ½ छोटी चम्मच
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• हरी मिर्च – 1 से 2 (बारीक़ कटी हुई)
• अदरक – 2 इंच का टुकड़ा (छिलका निकाल कर)
• धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर - 1 कटा हुआ
विधि
1. दाल को अच्छे से धो कर पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दीजिये| पालक को भी पानी से धो लीजिये और बारीक़ काट लीजिये|
2. कुकर में दाल, पालक और 1 गिलास पानी या इतना पानी की दाल अच्छे से पानी में डूब जाए और ½ इंच पानी दाल से ऊपर रहना चाहिए| ढ़कन बंद कर दीजिये और 3 से 4 सीटी लगवा लीजिये|
3. कडाही में तेल डाल कर गरम कर लीजिये, जब तेल में हल्का धुआं निकलने लगे तब जीरा और हिंग डाल कर, जीरा को हल्का भूरा होने तक पका लीजिये|
4. मिक्सी मे टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और 1 इंच अदरक को मिक्सी मे पीस लीजिये।
5. अदरक को बारीक और पतला काट लीजिये। प्याज़ को भी बारीक काट लीजिये।
6. कडाही में तेल डाल कर गरम कर लीजिये, जब तेल में से हल्का धुआं निकलने लगे तब जीरा और हिंग डाल दीजिये| जब जीरा हल्का भूरा होने लगे तब प्याज़ और अदरक डाल कर, हलके भूरे होने तक पका लीजिये| फिर मिक्सी का पिसा मसाल डाल दीजिये।
7. हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर मसाले को तक भून लीजिये जब तक मसाला तेल छोड़ने नहीं लगता|
8. फिर कुकर मे से दाल को कड़ाही मे डाल दीजिये और 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर पकने दीजिये। चना दाल पालक दाल बनकर तैयार है।
चना दाल पालक पर हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिये।
