अमृतसरी पंजाबी दाल को हम लंगर वाली दाल भी बोलते है। इसे बनाना काफी आसान होता है और कम समय में बन जाती है। इसे आप रोटी और चावल के साथ खा सकते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है।
• तैयारी का समय: 15 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 30 मिनट
• कुल समय: 45 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये
सामग्री
दाल बनाने के लिए
• चने की दाल – 1/2 छोटी कटोरी
• साबुत उरद दाल – 1 छोटी कटोरी
• राजमा – ¼ छोटी कटोरी
• प्याज़ – 1 (बारीक़ कटा हुआ)
• तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा - आधा छोटी चम्मच
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• हरी मिर्च – 1 (बारीक़ कटी हुई)
• लहसुन – 5 से 6 कलियाँ (बारीक़ कटी हुई)
• अदरक – 2 इंच का टुकड़ा (कदुकस किया हुआ)
• नमक - स्वादानुसार
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• गरम मसाला – 1छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर -1 कटा हुआ
• तेज पत्ता – 1
• दाल चीनी – 1 (2 से 3 इंच)
तड़का लगाने के लिए
• घी – 1 टेबल स्पून
• हिंग – 1 पिंच
• लाल मिर्च – 2
• कसूरी मेथी – ½ छोटी चम्मच
• धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच
विधि
1. दाल को एक घंटे पहले पानी मे भिगो दीजिये। राजमा को सारी रात पानी में भिगो दीजिये।
2. राजमा को कुकर मे दाल डाल दीजिये और पानी के मात्रा उतनी रखनी है की, सारे राजमा अच्छी तरह से भिग जाए और थोड़ा सा पानी राजमा के ऊपर दिखने लगे। फिर कुकर में 7 से 8 सीटी लगवा लीजिये।
3. दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये, फिर कुकर मे दाल डाल दीजिये और पानी के मात्रा उतनी रखनी है की, सारी दाल अच्छी तरह से भिग जाए और थोड़ा सा पानी दाल के ऊपर दिखने लगे, फिर लहसुन, अदरक और हल्दी पाउडर डाल कर ढ़कन बंद कर दीजिये। उसके बाद 4 सीटी लगवा लीजिये।
4. कढ़ाई में तेल डालकर तेल गरम कर लीजिये, फिर तेज पत्ता, दाल चीनी, जीरा और हींग डाल दीजिये। फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाल दीजिये।
5. जब प्याज़ हल्के भूरे हो जाए तब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये एक मिनट तक भून लीजिये। फिर टमाटर डाल दीजिये और नरम होने तक पका लीजिये।
6. फिर कढाई का मसाला, दाल वाले कुकर मे डाल दीजिये, राजमा भी कुकर में डाल दीजिये और 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर दाल पकने दीजिये। दाल बन कर तैयार है।
तड़का लगाने के लिए
7. एक पैन में घी डाल कर गरम कर लीजिये, जब घी गरम हो जाएगा तब हिंग, साबुत लाल मिर्च, कसूरी मेथी और धनिया पाउडर डाल दीजिये।
8. उसके बाद पैन के तडके को दाल में डाल दीजिये।
आप की अमृतसरी दाल बन कर तैयार है। दाल पर हरा धनिया और निम्बू का रस डाल कर सर्व कीजिये।
Tags:
Dal(दाल)
